HomeNationalऋषिकेश आरोपी पार्षद का साथियों संग सरेंडर, गुरुद्वारे में शीश नवाते हुए...

ऋषिकेश आरोपी पार्षद का साथियों संग सरेंडर, गुरुद्वारे में शीश नवाते हुए मांगी माफी

Date:

TN9 ऋषिकेश: दो दिन पूर्व सर्वहारा नगर में पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी पार्षद अपने दो साथियों के साथ गुरु के दरबार पहुंचे. दरबार में शीश नवाते हुए अपनी की गई गलती की माफी मांग ली है. आरोपी पार्षद ने अपने दोनों साथियों के साथ पुलिस को सरेंडर कर दिया है.

ऋषिकेश पार्किंग विवाद में मारपीट मामला: आपको बता दें 2 मार्च को सर्वहारा नगर स्थित एक बुलेट के शो रूम में स्थानीय पार्षद वीरपाल अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे. जहां शो रूम के मालिक के साथ पार्किंग को लेकर विवाद हो गया था. विवाद इतना बढ़ गया था गुस्साए लोगों ने शो रूम के मालिक सहित कई लोगों पर हमला कर दिया था. शो रूम में तोड़फोड़ कर दी थी.

आरोपी पार्षद ने किया सरेंडर: वहीं इस झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. वीडियो देखने के बाद लोगों में काफी रोष देखने को मिला था. अलग अलग स्थानों से लोगों ने अपनी कड़ी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी थी. पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लिया. सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया था. आरोपी पार्षद वीरपाल और उसके दो साथी फरार थे.

श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे में किया प्रायश्चित:  मंगलवार सुबह पार्षद वीरपाल अपने दो साथियों कैलाश और सूरज के साथ श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे में पहुंचे. उन्होंने अपनी गलती का प्रायश्चित करते हुए गुरु के दरबार में शीश नवाकर पूरे सिख समाज से माफी मांग ली है. इसके बाद खुद को पुलिस को सरेंडर कर दिया है.

Latest stories

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान तेज, दो बहनों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी...

काशीपुर में शहीद के परिवार से मिले विधायक चीमा, दुख की घड़ी में परिजनों को दिया संबल

काशीपुर: काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद...

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...