HomeUdhamSinghNagarछठ घाटों को मिली विकास की सौगात, विधायक तिलक राज बेहड़ ने...

छठ घाटों को मिली विकास की सौगात, विधायक तिलक राज बेहड़ ने ₹9.27 लाख की विधायक निधि से छठ घाटों में 3 विकास कार्यों का किया लोकार्पण

Date:

किच्छा। विधायक तिलक राज बेहड़ ने अपनी विधायक निधि से इंदरपुर, पक्की खमरिया और पंतनगर में कुल 9 लाख 27 हजार रुपये की लागत से कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इन कार्यों से क्षेत्र के लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होने के साथ ही स्थानीय समस्याओं से भी राहत मिलने की उम्मीद है।

लोकार्पित विकास कार्यों में इंदरपुर स्थित श्मशान घाट और छठ घाट के समीप भू-कटाव रोकने के लिए 3 लाख 57 हजार रुपये की लागत से कराया गया कार्य शामिल है। वहीं, ग्राम पक्की खमरिया में टेढ़ी पुलिया से नहर किनारे तक 1 लाख 70 हजार रुपये की लागत से सीसी सड़क का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा पंतनगर की मस्जिद कॉलोनी में पुलिया के पास स्थित स्नान घाट के समीप 4 लाख रुपये की लागत से फर्श निर्माण कार्य पूरा कराया गया है।

इस अवसर पर विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। विधायक निधि का उपयोग ऐसे कार्यों के लिए किया जा रहा है, जिनसे आम जनता को सीधे तौर पर लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, घाटों के आसपास सुविधाओं का विकास और जलभराव व भू-कटाव जैसी समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों से मिलने वाले सुझावों और उनकी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को स्वीकृति दिलाई जा रही है। ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए आगे भी प्रयास जारी रहेंगे। साथ ही उन्होंने विकास कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने और जनसुविधाओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

लोकार्पण कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य गुरदास कालड़ा, प्रेम आर्य, कफील मलिक, महेंद्र शर्मा, जनार्दन सिंह, दलजीत खुराना, शिवाजी सिंह, श्रवण कुमार, यादवेन्द्र त्रिपाठी, हरविन्द्र सिंह मोंटी, मुन्ना तिवारी, हरभगवान रहेजा और जगदीश कुमार सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाज के प्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Latest stories

मुख्यमंत्री पर WhatsApp ग्रुप में टिप्पणी करना पुलिस इंस्पेक्टर को पड़ा भारी, सस्पेंड

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और राज्य...

ऊधमसिंह नगर: रेस्टोरेंट में घुसा रॉकेट, तीन हटों में लगी आग, मकान भी आया चपेट में

काशीपुर: दिवाली की रात काशीपुर क्षेत्र में आतिशबाजी के...