HomeLocalक्रिकेट नाइट टूर्नामेंट में उमड़ा जनसैलाब, एसडीएम गौरव पांडे ने जड़े चौके...

क्रिकेट नाइट टूर्नामेंट में उमड़ा जनसैलाब, एसडीएम गौरव पांडे ने जड़े चौके छक्के

Date:

किच्छा। शहीद ऊधम सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी के तत्वावधान में इंदिरा गांधी खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट नाइट टूर्नामेंट के चौथे दिन खेल प्रेमियों का उत्साह चरम पर दिखाई दिया। टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला।

टूर्नामेंट के चौथे दिन कुल तीन मुकाबले खेले गए। पहला मैच गऊघाट और लालपुर की टीमों के बीच हुआ, जिसमें गऊघाट की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। वहीं दूसरा मुकाबला किच्छा की क्रिक-11 और आशू-11 टीम के बीच खेला गया, जिसमें क्रिक-11 ने बाजी मारी। रोमांचक मुकाबलों के साथ मैदान में दर्शकों की संख्या लगातार बढ़ती रही और देर रात तक खेल प्रेमियों की भारी भीड़ मैदान में मौजूद रही।

मुख्य अतिथि एसडीएम गौरव पांडे ने खिलाड़ियों से संवाद करते हुए कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए इस प्रकार के आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि युवाओं को अनुशासन और टीम भावना भी सिखाते हैं। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए एसडीएम गौरव पांडे स्वयं मैदान में उतरे और बल्ला थामकर कुछ गेंदें खेलीं। इस दौरान उन्होंने आकर्षक चौके-छक्के लगाकर उपस्थित दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

कार्यक्रम में आयोजक मंडल के अंशुल गंगवार, नवल किशोर, अरुण ठाकुर, दिलीप सागर, नंदराम प्रजापति, विनीत मैसी, विक्की सहित अनेक गणमान्य लोग एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Latest stories

NEET एस्पिरेंट्स सुसाइड पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- ‘टूटी और भ्रष्ट व्यवस्था की देन हैं ये मौतें’

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के चंद्रमणि कॉलोनी क्षेत्र...

उत्तराखंड को ग्लोबल टूरिज्म हब बनाने की तैयारी, UTDB बोर्ड मीटिंग में कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

देहरादून: उत्तराखंड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में 2027 से पहले हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, जानिए क्या हैं संभावनाएं

देहरादून, उत्तराखंड: उत्तराखंड की राजनीति में आगामी विधानसभा चुनाव...