HomeNationalखुरपिया के भूमिहीन मजदूरों के समर्थन में उतरे विधायक तिलक राज बेहड़,...

खुरपिया के भूमिहीन मजदूरों के समर्थन में उतरे विधायक तिलक राज बेहड़, मुख्यमंत्री एवं राजस्व मंत्री को भेजा ज्ञापन

Date:

किच्छा, उधम सिंह नगर: ग्राम पंचायत खुरपिया के भूमिहीन खेतिहर मजदूरों के अधिकारों को लेकर चल रहे संघर्ष के बीच आज एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई। क्षेत्र के मजदूरों, भूमि प्रबंधन समिति और संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों के साथ विधायक तिलक राज बेहड़ उपजिलाधिकारी (SDM) कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री व राजस्व मंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार के माध्यम से प्रेषित किया।

May be an image of text

ज्ञापन में उन भूमिहीन मजदूर परिवारों के पक्ष में मांग उठाई गई, जिन्होंने वर्षों से सीलिंग भूमि को अपने श्रम से खेती योग्य बनाया है। इसमें उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप पात्र परिवारों को शीघ्र भूमि आवंटन की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की गई है।

इस अवसर पर विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि यह मुद्दा केवल जमीन का नहीं, बल्कि वर्षों से संघर्ष कर रहे मेहनतकश परिवारों के अधिकार और न्याय से जुड़ा हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस मामले में नियमों के तहत त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पात्र परिवारों को उनका हक मिल सके।

May be an image of one or more people and crowd

विधायक ने स्पष्ट किया कि जब तक खुरपिया के इन श्रमिक परिवारों को उनका अधिकार नहीं मिल जाता, तब तक वे उनके साथ खड़े रहेंगे और उनके संघर्ष में सहभागी बने रहेंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिनिधियों ने भी भूमिहीन मजदूरों की समस्या के शीघ्र समाधान पर जोर दिया। विधायक ने कहा कि गरीब, श्रमिक और वंचित वर्ग के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

May be an image of one or more people and crowd

Latest stories

PM मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं से की मुलाकात, खिलाड़ियों को दी बधाई

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कॉमनवेल्थ...