भाजपा नेत्री एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा मंगलवार को गंगापुर रोड स्थित श्री जी केशव कुंज गौशाला पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में सहभागिता की और गौशाला में गौवंश को गुड़ व हरा चारा खिलाकर गौसेवा की।

गौशाला समिति के पदाधिकारियों ने इस अवसर पर मीना शर्मा सहित अन्य अतिथियों का पीत वस्त्र ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में धार्मिक वातावरण के बीच गौसेवा एवं समाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।

इस मौके पर आचार्य जी, महंत जी, के.के. शर्मा, अनिल शर्मा, राम प्रसाद, एडवोकेट जुगल किशोर गोस्वामी, अमित डाबड़ा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।






