भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय रुद्रपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडिचेरी में मिली ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में उत्साहपूर्वक जश्न मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल कुमार जिंदल की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी जाहिर की और मिष्ठान वितरण कर एक-दूसरे को बधाई दी।

कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष कमल कुमार जिंदल ने कहा कि यह जीत पार्टी कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, समर्पण और संगठन की मजबूत एकजुटता का परिणाम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा निरंतर देशभर में जनसमर्थन प्राप्त कर रही है, जो पार्टी की नीतियों और नेतृत्व में जनता के विश्वास को दर्शाता है।

जश्न के दौरान कार्यालय परिसर में उत्सवी माहौल देखने को मिला, जहां कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पार्टी की जीत का उल्लास मनाया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





