रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी, ऊधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष Kamal Kumar Jindal ने रुद्रपुर स्थित जिला कार्यालय में पूर्व नगर पालिका अध्यक्षा Meena Sharma के पार्टी में शामिल होने के बाद उनके आगमन पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर कमल कुमार जिंदल ने कहा कि मीना शर्मा का संगठन में शामिल होना भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके अनुभव, समर्पण और कार्यशैली से पार्टी संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

जिंदल ने कहा कि पार्टी निरंतर जनहित के मुद्दों पर कार्य कर रही है और ऐसे अनुभवी नेतृत्व के जुड़ने से संगठन को और अधिक गति मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी मीना शर्मा का स्वागत किया और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। इस मौके पर जिला कार्यालय में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।





