रुद्रपुर। नगर निगम रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा ने वार्ड नंबर 25, संजय नगर खेड़ा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए क्षेत्रवासियों की 15 वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया। महापौर विकास शर्मा ने नगर निगम रुद्रपुर में लगभग 25 लाख रुपये एवं 7 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दो सड़कों का विधिवत शिलान्यास कराया।

इस अवसर पर वार्ड पार्षद श्रीमती प्रियंका गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि श्री संतोष गुप्ता एवं क्षेत्र की मातृशक्ति सहित स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने पारंपरिक विधि से नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
महापौर विकास शर्मा ने बताया कि यह सड़कें लंबे समय से क्षेत्र की प्रमुख आवश्यकता थीं, जिन्हें अब प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ आम जनता तक पहुंचाना उनकी प्रतिबद्धता है।

सभा को संबोधित करते हुए महापौर विकास शर्मा ने स्थानीय जनता को आश्वस्त किया कि संजय नगर खेड़ा सहित पूरे क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी क्षेत्र में ऐसे ही विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे, जिससे लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।





