HomeNationalकैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ‘टूरिज्म स्किलिंग कॉन्फ्रेंस’ में युवाओं के कौशल...

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ‘टूरिज्म स्किलिंग कॉन्फ्रेंस’ में युवाओं के कौशल विकास पर दिया जोर…

Date:

देहरादून। उत्तराखण्ड पर्यटन को नई दिशा देने के उद्देश्य से देहरादून में आयोजित ‘टूरिज्म स्किलिंग कॉन्फ्रेंस’ में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सहभागिता की। यह कार्यक्रम उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद् एवं उत्तराखण्ड कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

May be an image of dais and text that says "UTTARAKHAND UTARAWVANDTOURSMDOVEIONENTBOAR TOURISM DEVELOPMENT BOARD UTTARAKHAND SKILL DEVELOPMENT MISSION ShriPushkar Singh Dhami Shri Satpal Mahara मन ា្ប្ Shri Shri Saurabh Bahuguna S TOURISM TOURISMSKILLING SKILLING CONFERENCE"

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हितधारकों को प्रशिक्षित कर उन्हें सशक्त बनाना रहा। इस दौरान चार धाम यात्रा और राज्य में तेजी से बढ़ती पर्यटन संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए युवाओं के कौशल विकास के महत्व पर विस्तृत चर्चा की गई।

May be an image of text

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं और यदि युवाओं को सही दिशा में प्रशिक्षित किया जाए, तो यह क्षेत्र रोजगार का बड़ा माध्यम बन सकता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सरकार का प्रयास है कि पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाए और अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं।

May be an image of one or more people, dais and text that says "楽の skill skillsmyad C yad S Train Hon'ble Hon'bleMinister Minister .mcmol T ルレー Secretary/"

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार पर्यटन और कौशल विकास को साथ लेकर चल रही है, जिससे स्थानीय युवाओं को अपने ही प्रदेश में बेहतर अवसर मिल सकें। कार्यक्रम में मौजूद विशेषज्ञों और हितधारकों ने भी पर्यटन क्षेत्र में कौशल आधारित प्रशिक्षण को बढ़ावा देने पर सहमति जताई।

May be an image of one or more people, dais and text

इस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राज्य में पर्यटन को सशक्त बनाने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए।

Latest stories

सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ फरजाना बेगम पहुंची DAV PG कॉलेज, छात्रों में दिखा उत्साह

Farzana Begum (उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष एवं दर्जा...

नगला वासियों को बड़ी राहत: अब 45 नहीं, सिर्फ 26 दिनों में मिलेगा गैस सिलेंडर

नगला नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री सचिन शुक्ला...