HomeNationalछिनकी में जनसंपर्क के दौरान संजीव कुमार सिंह का जोरदार स्वागत, ग्रामवासियों...

छिनकी में जनसंपर्क के दौरान संजीव कुमार सिंह का जोरदार स्वागत, ग्रामवासियों से की सीधी बातचीत

Date:

किच्छा। विधानसभा किच्छा क्षेत्र के ग्राम छिनकी में वरिष्ठ भाजपा नेता Sanjeev Kumar Singh ने जनसंपर्क अभियान के तहत पहुंचकर ग्रामवासियों से भेंट वार्ता की और उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें फूल-मालाओं से भव्य और आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने अपने प्रतिनिधि के प्रति सम्मान और विश्वास व्यक्त किया।

Sanjeev Kumar Singh ने ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह और समर्थन उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।

May be an image of one or more people and people studying

उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनता के बीच जाकर सीधे संवाद स्थापित करना उनकी प्राथमिकता है, जिससे क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं को समझकर उनका प्रभावी समाधान किया जा सके।इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ता और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

Latest stories

नगला वासियों को बड़ी राहत: अब 45 नहीं, सिर्फ 26 दिनों में मिलेगा गैस सिलेंडर

नगला नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री सचिन शुक्ला...