HomeNationalचीनी CCTV कैमरों पर सरकार सख्त, घर में लगे हैं तो तुरंत...

चीनी CCTV कैमरों पर सरकार सख्त, घर में लगे हैं तो तुरंत उठाएं ये 4 जरूरी कदम

Date:

1 अप्रैल से भारत में कुछ चीनी सीसीटीवी कैमरा ब्रांड्स की बिक्री पर रोक लगने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Hikvision, Dahua और TP-Link जैसे बड़े ब्रांड्स के उन कैमरों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है, जो सरकार द्वारा तय किए गए सुरक्षा और गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरते।

हालांकि, सरकार ने साफ किया है कि जिन उपभोक्ताओं ने पहले से इन ब्रांड्स के सीसीटीवी कैमरे अपने घर, दुकान या ऑफिस में लगा रखे हैं, उन्हें तुरंत हटाने का कोई आदेश नहीं दिया गया है। यानी मौजूदा यूज़र्स फिलहाल इनका इस्तेमाल जारी रख सकते हैं।

कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि Xiaomi और Realme ने भी अपने स्मार्ट होम कैमरा सेगमेंट से दूरी बना ली है, क्योंकि ये निर्धारित मानकों को पूरा नहीं कर पा रहे थे।

क्या करें मौजूदा यूज़र्स?
सरकार ने भले ही पुराने कैमरों को हटाने का निर्देश नहीं दिया है, लेकिन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ जरूरी सावधानियां अपनाने की सलाह दी गई है:

  • सीसीटीवी कैमरों को इंटरनेट एक्सेस केवल जरूरत के समय ही दें और संभव हो तो लोकल मॉनिटरिंग का उपयोग करें।
  • कैमरों का पासवर्ड नियमित रूप से बदलें और मजबूत पासवर्ड सेट करें।
  • यदि डिवाइस में P2P या UPnP जैसे फीचर्स हैं, तो उन्हें बंद रखें।
  • इन कैमरों को बेडरूम या अन्य निजी स्थानों पर लगाने से बचें।

विशेषज्ञों का मानना है कि सुरक्षा के लिहाज से घर के अंदर इस्तेमाल के लिए विश्वसनीय और मानक पूरा करने वाले भारतीय या प्रमाणित ब्रांड्स का चयन करना बेहतर विकल्प हो सकता है।

Latest stories

NEET एस्पिरेंट्स सुसाइड पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- ‘टूटी और भ्रष्ट व्यवस्था की देन हैं ये मौतें’

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के चंद्रमणि कॉलोनी क्षेत्र...

उत्तराखंड को ग्लोबल टूरिज्म हब बनाने की तैयारी, UTDB बोर्ड मीटिंग में कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

देहरादून: उत्तराखंड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में 2027 से पहले हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, जानिए क्या हैं संभावनाएं

देहरादून, उत्तराखंड: उत्तराखंड की राजनीति में आगामी विधानसभा चुनाव...