HomeNationalधामी कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्तावों पर मुहर, 1.11 लाख करोड़...

धामी कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्तावों पर मुहर, 1.11 लाख करोड़ के बजट को मंजूरी

Date:

देहरादून: पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल बैठक में अहम निर्णय लिए गए। कैबिनेट ने कुल 27 प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की, जिसमें आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को भी हरी झंडी दी गई।

DHAMI CABINET MEETING

राज्य सरकार इस वर्ष 1.11 लाख करोड़ रुपये का बजट सदन में पेश करेगी, जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में करीब 10 प्रतिशत अधिक है। बजट में आवश्यक संशोधन करने के लिए कैबिनेट ने मुख्यमंत्री को अधिकृत भी किया है।

धामी कैबिनेट के प्रमुख फैसले:

  • वर्ष 2026-27 के लिए 1.11 लाख करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी।

  • यूआईआईडीबी (UIIDB) के ढांचे में 14 नए पद सृजित करने और सहायक महाप्रबंधक (लेखा) के पदनाम व ऑफिस बॉय के मानदेय में परिवर्तन को स्वीकृति।

  • मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना में 21 अशासकीय अनुदानित महाविद्यालयों को शामिल करने का निर्णय।

  • उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद उत्तराखंड पुस्तकालय योजना को मंजूरी।

  • उत्तराखंड वन विभाग सर्वेक्षक सेवा नियमावली 2010 में संशोधन को स्वीकृति।

  • शहरी विकास विभाग के तहत प्रदेश के सभी 11 नगर निगमों में पर्यावरण अभियंता के पद सृजित करने का निर्णय; संविदा के आधार पर भर्ती होगी।

  • सेब की अत्याधुनिक नर्सरी विकास योजना 2026 को मंजूरी।

  • मौन पालन नीति 2026 को भी स्वीकृति।

Latest stories

फरजाना बेगम ने देहरादून शासकीय कार्यालय में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को तुरंत समाधान के दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री...

नितिन बाल्मीकि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य नामित

उत्तराखंड सरकार द्वारा युवा भाजपा नेता नितिन बाल्मीकि को...

शहदौरा में ₹95.73 लाख की सड़कों का शिलान्यास, सौरभ बहुगुणा बोले—हर गांव तक पहुंचेगा विकास का लाभ

सितारगंज। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने...