TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

धामी कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्तावों पर मुहर, 1.11 लाख करोड़ के बजट को मंजूरी

मुख्य समाचार: देहरादून: पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल बैठक में अहम निर्णय लिए गए।
कैबिनेट ने कुल 27 प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की, जिसमें आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को भी हरी झंडी दी गई।
किच्छा (एजेंसी)। देहरादून: पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल बैठक में अहम निर्णय लिए गए। कैबिनेट ने कुल 27 प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की, जिसमें आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को भी हरी झंडी दी गई। राज्य सरकार इस वर्ष 1.11 लाख
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
करोड़ रुपये का बजट सदन में पेश करेगी, जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में करीब 10 प्रतिशत अधिक है। बजट में आवश्यक संशोधन करने के लिए कैबिनेट ने मुख्यमंत्री को अधिकृत भी किया है। धामी कैबिनेट के प्रमुख फैसले: वर्ष 2026-27 के लिए 1.11 लाख करोड़ रुपये के बजट को
मंजूरी। यूआईआईडीबी (UIIDB) के ढांचे में 14 नए पद सृजित करने और सहायक महाप्रबंधक (लेखा) के पदनाम व ऑफिस बॉय के मानदेय में परिवर्तन को स्वीकृति। मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना में 21 अशासकीय अनुदानित महाविद्यालयों को शामिल करने का निर्णय। उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद उत्तराखंड पुस्तकालय
योजना को मंजूरी। उत्तराखंड वन विभाग सर्वेक्षक सेवा नियमावली 2010 में संशोधन को स्वीकृति। शहरी विकास विभाग के तहत प्रदेश के सभी 11 नगर निगमों में पर्यावरण अभियंता के पद सृजित करने का निर्णय; संविदा के आधार पर भर्ती होगी। सेब की अत्याधुनिक नर्सरी विकास योजना 2026 को मंजूरी। मौन पालन नीति 2026 को भी स्वीकृति।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • मौन पालन नीति 2026 को भी स्वीकृति।
  • सेब की अत्याधुनिक नर्सरी विकास योजना 2026 को मंजूरी।
  • शहरी विकास विभाग के तहत प्रदेश के सभी 11 नगर निगमों में पर्यावरण अभियंता के पद सृजित करने का निर्णय; संविदा के आधार पर भर्ती होगी।