HomeNationalरुद्रपुर में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म: ‘सरस मेले’ से लौट रही...

रुद्रपुर में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म: ‘सरस मेले’ से लौट रही महिला से देवर के दोस्तों ने किया गैंगरेप, वीडियो बनाकर दी धमकी

Date:

उधम सिंह नगर जनपद मुख्यालय रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में 22 फरवरी की देर रात एक महिला से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि ‘सरस मेले’ से घर लौटते समय तीन युवकों ने हथियार के बल पर उसका अपहरण कर सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रुद्रपुर में सरस मेले से लौट रही महिला से देवर के दोस्तों ने किया गैंगरेप, वीडियो बनाने का भी आरोप - चम्पावत ख़बर

देर रात रोका, हथियार दिखाकर दी धमकी

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, पीड़िता अपने देवर के साथ रात करीब 11 बजे मेले से घर लौट रही थी। रास्ते में एक मैदान के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि प्रारंभ में बातचीत के बाद आरोपियों ने तमंचा निकालकर दोनों को धमकाया और महिला को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर सुनसान स्थान पर ले गए।

देवर के सामने दुष्कर्म का आरोप

शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने देवर के सामने ही बारी-बारी से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर एक आरोपी ने चाकू से हमला कर महिला की उंगली घायल कर दी। पीड़िता के अनुसार, घटना के दौरान उसने रहम की गुहार लगाई, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक नहीं सुनी।

वीडियो बनाकर दी धमकी

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने पूरी वारदात का वीडियो बनाया और पुलिस में शिकायत करने पर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सीओ सिटी रुद्रपुर प्रशांत कुमार ने बताया कि फॉरेंसिक टीम साक्ष्य एकत्र कर रही है और पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें हिरासत में लिया जाएगा।

Latest stories

फरजाना बेगम ने देहरादून शासकीय कार्यालय में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को तुरंत समाधान के दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री...

नितिन बाल्मीकि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य नामित

उत्तराखंड सरकार द्वारा युवा भाजपा नेता नितिन बाल्मीकि को...

शहदौरा में ₹95.73 लाख की सड़कों का शिलान्यास, सौरभ बहुगुणा बोले—हर गांव तक पहुंचेगा विकास का लाभ

सितारगंज। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने...