HomeNationalऊधम सिंह नगर के, खटीमा में किशोरी से दुष्कर्म, पीड़िता की मां...

ऊधम सिंह नगर के, खटीमा में किशोरी से दुष्कर्म, पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Date:

ऊधम सिंह नगर: खटीमा में नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है।पीड़िता की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी नरेंद्र उर्फ नरी राम के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।

बांग्लादेश में एक हिंदू महिला के साथ कथित तौर पर किया गया सामूहिक दुष्कर्म  | डीडी न्यूज़ ऑन एयर

जानकारी के अनुसार, खटीमा विकासखंड के एक गांव में 11 फरवरी को यह घटना हुई। पीड़िता की मां के मुताबिक, वे और उनके पति काम पर गए थे, जबकि दोनों बेटे बकरी चराने बाहर थे। घर पर 16 वर्षीय बेटी पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान, पड़ोस में रहने वाला युवक नरेंद्र उर्फ नरी राम घर में घुस आया। उसने दरवाजा अंदर से बंद कर दिया और नाबालिग के हाथ-पैर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर पीड़िता के परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

डर के मारे बेटी ने यह बात किसी को नहीं बताई। यह मामला तब सामने आया जब बेटी का पैर टूटने पर इलाज के लिए वे दिल्ली गए। वहां बेटी के स्वास्थ्य को लेकर मां को घबराहट हुई, जिसके बाद बेटी ने दुष्कर्म की पूरी घटना बताई। इसके उपरांत, 23 फरवरी को खटीमा पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई। पीड़िता की मां ने आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

खटीमा कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी नरेंद्र उर्फ नरी राम के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है और उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Latest stories

फरजाना बेगम ने देहरादून शासकीय कार्यालय में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को तुरंत समाधान के दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री...

नितिन बाल्मीकि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य नामित

उत्तराखंड सरकार द्वारा युवा भाजपा नेता नितिन बाल्मीकि को...

शहदौरा में ₹95.73 लाख की सड़कों का शिलान्यास, सौरभ बहुगुणा बोले—हर गांव तक पहुंचेगा विकास का लाभ

सितारगंज। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने...