HomeNationalहल्द्वानी: गल्ला मंडी में युवक-युवती की लाश मिलने से सनसनी, पत्‍थर से...

हल्द्वानी: गल्ला मंडी में युवक-युवती की लाश मिलने से सनसनी, पत्‍थर से कुचलकर की गई हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच

Date:

उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित नवीन मंडी के गल्ला मंडी परिसर में गुरुवार सुबह डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। यहां एक युवक और युवती को पत्थर से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।

haldwani murder

सुबह जब मंडी में मजदूर और व्यापारी काम पर पहुंचे, तो उन्होंने दोनों शव देखे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, जिसके कारण पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटना स्थल को सील कर दिया।

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि फिलहाल मृतक युवक और युवती की पहचान नहीं हो सकी है। पहचान के लिए मंडी परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, साथ ही स्थानीय थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों को भी देखा जा रहा है। मृतकों के पास कुछ आईडी कार्ड मिले हैं, जिनसे उनकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में कोई भी जानकारी देने की अपील की है। घटनास्थल और आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जबकि जांच टीम मामले के असली कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Latest stories

PM मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं से की मुलाकात, खिलाड़ियों को दी बधाई

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कॉमनवेल्थ...