HomeNationalदेहरादून: सुभाष नगर में टेंट और शामियाने में लगी भीषण आग, घरों...

देहरादून: सुभाष नगर में टेंट और शामियाने में लगी भीषण आग, घरों तक फैली लपटें, मची अफरा तफरी

Date:

देहरादून: सुभाषनगर में नरेन्द्र टेंट हाउस के प्लाट में रखे टेंट और शामियाने के सामान में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के रिहायशी मकानों तक फैल गईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। फायर विभाग की टीम ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

सूचना मिलने पर कंट्रोल रूम से टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर देखा गया कि फोल्डिंग टेबल, बर्तन, टेंट, भट्टियां, मेट, रजाई-गद्दे सहित कई सामान जल रहे थे। फायर टीम ने करीब तीस हजार लीटर पानी का इस्तेमाल कर आग के फैलने को रोकते हुए स्थिति को नियंत्रण में किया।

वहीं, देहरादून के बड़ोवाला क्षेत्र के गोरखपुर चौक के पास रजाई और गद्दे की एक दुकान में भी आग लगी। फायर यूनिट ने तुरंत दुकान का शटर तोड़कर आग को शांत किया। दोनों घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Latest stories

रेलवे कर्मचारियों का बड़ा ऐलान! 24 जून को देशभर में विरोध प्रदर्शन, जानें क्या हैं मांगें

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे के सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन (S&T)...