TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

देहरादून: सुभाष नगर में टेंट और शामियाने में लगी भीषण आग, घरों तक फैली लपटें, मची अफरा तफरी

मुख्य समाचार: देहरादून: सुभाषनगर में नरेन्द्र टेंट हाउस के प्लाट में रखे टेंट और शामियाने के सामान में अचानक भीषण आग लग गई।
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के रिहायशी मकानों तक फैल गईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
किच्छा (एजेंसी)। देहरादून: सुभाषनगर में नरेन्द्र टेंट हाउस के प्लाट में रखे टेंट और शामियाने के सामान में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के रिहायशी मकानों तक फैल गईं, जिससे
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। फायर विभाग की टीम ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर कंट्रोल रूम से टीम तुरंत घटनास्थल पर
पहुंची। मौके पर देखा गया कि फोल्डिंग टेबल, बर्तन, टेंट, भट्टियां, मेट, रजाई-गद्दे सहित कई सामान जल रहे थे। फायर टीम ने करीब तीस हजार लीटर पानी का इस्तेमाल कर आग के फैलने को रोकते हुए स्थिति को नियंत्रण में
किया। वहीं, देहरादून के बड़ोवाला क्षेत्र के गोरखपुर चौक के पास रजाई और गद्दे की एक दुकान में भी आग लगी। फायर यूनिट ने तुरंत दुकान का शटर तोड़कर आग को शांत किया। दोनों घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • दोनों घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
  • फायर यूनिट ने तुरंत दुकान का शटर तोड़कर आग को शांत किया।
  • वहीं, देहरादून के बड़ोवाला क्षेत्र के गोरखपुर चौक के पास रजाई और गद्दे की एक दुकान में भी आग लगी।