Monday, February 9, 2026
HomeNationalकाशीपुर: खनन वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, गुस्साई भीड़...

काशीपुर: खनन वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, गुस्साई भीड़ ने ट्रक में लगाई आग

Date:

उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और गुस्साए लोगों ने खनन सामग्री से लदे 12 टायरा ट्रक को आग के हवाले कर दिया। हालात बिगड़ने पर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

BIKER DIED IN RUDRAPUR

घटना काशीपुर के कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र के ढकिया नंबर एक गांव की है। यहां निवासी जयपाल सिंह (करीब 60 वर्ष) सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे बाइक से किसी काम से निकले थे। घर से कुछ ही दूरी पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार खनन सामग्री से लदे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि जयपाल सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक की पहचान होते ही इलाके में शोक के साथ-साथ आक्रोश का माहौल बन गया। लोगों ने हादसे के लिए ट्रक चालक की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए ट्रक संख्या UP21 CT 6334 को आग के हवाले कर दिया। कुछ ही देर में ट्रक धू-धू कर जलने लगा, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना पर कुंडेश्वरी चौकी पुलिस और काशीपुर कोतवाली से भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। कड़ी मशक्कत के बाद हालात को काबू में किया गया और आग बुझाने के लिए दमकल विभाग को भी बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि मृतक जयपाल सिंह दूध का कारोबार करता था। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Latest stories

सांसद अजय भट्ट: 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की मजबूत नींव है यह बजट

रुद्रपुर में सांसद अजय भट्ट ने केंद्र सरकार के...

हल्द्वानी: SDM की तैनाती नहीं होने से नाराज हुए कांग्रेस विधायक का धरना, जताई नाराजगी

हल्द्वानी में एसडीएम की तैनाती को लेकर कांग्रेस विधायक...

Uttarakhand News: भोजन माताओं, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की तैयारी

प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा और भोजन माताओं...

रूस के ऊफा में हॉस्टल में चाकू से हमला, चार भारतीय छात्र घायल…

मॉस्को: रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य की राजधानी ऊफा में...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş