HomeNationalअफीम तस्करी का खुलासा: उधम सिंह नगर में 1.062 किलो अफीम के...

अफीम तस्करी का खुलासा: उधम सिंह नगर में 1.062 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

Date:

रुद्रपुर। आदर्श कॉलोनी पुलिस चौकी की टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक किलो 62 ग्राम अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी बाइक से अफीम का परिवहन कर रहा था।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को आदर्श कॉलोनी पुलिस चौकी के उपनिरीक्षक जीवन सिंह अपनी टीम के साथ बारादरी रोड पर चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान एंटी टास्क फोर्स में तैनात हेड कांस्टेबल भुवन पांडेय और कांस्टेबल विनोद खत्री भी मौके पर पहुंचे। शाम करीब 5:49 बजे एक बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे टीम ने पीछा कर पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी की पहचान विनीत आर्या (22 वर्ष), निवासी ग्राम अंजनी, थाना सिरोली, तहसील आंवला, जिला बरेली के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास एक पन्नी में रखी एक किलो 62 ग्राम अफीम बरामद की गई। कार्रवाई की मौके पर वीडियोग्राफी कराई गई। पुलिस ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

नानकमत्ता में स्मैक तस्करी का खुलासा, सास–बहू गिरफ्तार
नानकमत्ता। पुलिस ने स्मैक बेचने के आरोप में सास और बहू को गिरफ्तार कर उनके पास से कुल 17.20 ग्राम स्मैक बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, कल्याणपुर निवासी गुरमीत कौर उर्फ गीतों के पास से 10.12 ग्राम और किरनदीप कौर के पास से 7.08 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पूछताछ में गुरमीत कौर ने बताया कि किरनदीप कौर उसकी बहू है और उसका भतीजा स्मैक खरीदकर लाता था, जिसे पुड़ियों में भरकर वह दोनों नशेड़ियों को बेचती थीं।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

Latest stories

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...