HomeNationalउत्तराखंड: सिर्फ 100 रुपये के विवाद ने ली पार्किंग मैनेजर की जान

उत्तराखंड: सिर्फ 100 रुपये के विवाद ने ली पार्किंग मैनेजर की जान

Date:

हरिद्वार: हरिद्वार में महज 100 रुपये के विवाद ने एक व्यक्ति की जान ले ली। बहादराबाद के बौंगला निवासी सहदेव सिंह, जो लंबे समय से पंडित दीन दयाल उपाध्याय पार्किंग में मैनेजर के रूप में कार्यरत थे, शनिवार को हुए विवाद में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई और उनके गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

death-body

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाद केवल 100 रुपये को लेकर शुरू हुआ था, लेकिन आरोपितों की दबंगई और मारपीट के चलते यह मामूली कहासुनी गंभीर हिंसक घटना में बदल गई। सहदेव सिंह को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपितों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। हरिद्वार में इससे पहले भी पर्यटकों और स्थानीय दुकानदारों के बीच विवाद की घटनाएं सामने आती रही हैं, लेकिन मामूली रकम को लेकर किसी की जान जाना गंभीर चिंता का विषय है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और मामले की जांच जारी है।

Latest stories

उत्तराखंड को 7,000 करोड़ की बड़ी सौगात, इन मेगा परियोजनाओं से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर

देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड में सड़क संपर्क और आधारभूत ढांचे...

बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस और बुलेट की भिड़ंत में युवक की मौके पर मौत

देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक...

किच्छा में बढ़ती चोरियों पर विधायक तिलक राज बेहड़ का फूटा गुस्सा, एसएसपी को लिखा पत्र

उधम सिंह नगर/किच्छा: किच्छा विधानसभा क्षेत्र में लगातार बढ़...