HomeNationalबिलासपुर में बड़ा रेल हादसा: कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की आमने-सामने...

बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा: कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की आमने-सामने टक्कर, 6 की मौत, कई घायल

Date:

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार को एक भीषण रेल हादसा हुआ, जहां कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई यात्री घायल हुए हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है।

Latest and Breaking News on NDTV

जानकारी के मुताबिक, गेवरा से बिलासपुर जा रही कोरबा पैसेंजर ट्रेन (मेमू लोकल संख्या 68733) और बिलासपुर से आ रही मालगाड़ी, बिलासपुर स्टेशन के पास लाल खदान क्षेत्र में एक ही ट्रैक पर आ गईं, जिससे जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कई डिब्बे पटरी से उतर गए और ट्रेन का अगला हिस्सा मालगाड़ी पर चढ़ गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

Latest and Breaking News on NDTV

रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। घायलों को अस्पताल भेजने के लिए कई एंबुलेंस लगाई गईं। हादसे की खबर फैलते ही स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा, पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर में 4 लोगों की मौत

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ के अनुसार, हादसा शाम करीब चार बजे गतोरा और बिलासपुर स्टेशन के बीच अप लाइन पर हुआ। रेलवे ने सभी राहत संसाधनों को मौके पर भेज दिया है और घायलों को हरसंभव चिकित्सा सहायता दी जा रही है।

रेलवे द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर:
📞 चंपा जंक्शन: 808595652
📞 रायगढ़: 975248560
📞 पेंड्रा रोड: 8294730162
📞 दुर्घटना स्थल: 9752485499, 8602007202

Latest stories

उत्तराखंड में बड़ा एक्शन! भ्रष्टाचार के आरोपों में जिला पर्यटन विकास अधिकारी सस्पेंड

उत्तराखंड में सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की...

उत्तराखंड को 7,000 करोड़ की बड़ी सौगात, इन मेगा परियोजनाओं से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर

देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड में सड़क संपर्क और आधारभूत ढांचे...

बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस और बुलेट की भिड़ंत में युवक की मौके पर मौत

देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक...