TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा: कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की आमने-सामने टक्कर, 6 की मौत, कई घायल

मुख्य समाचार: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार को एक भीषण रेल हादसा हुआ, जहां कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी आमने-सामने टकरा गईं।
हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई यात्री घायल हुए हैं।
किच्छा (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार को एक भीषण रेल हादसा हुआ, जहां कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई यात्री घायल हुए हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। जानकारी के मुताबिक,
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
गेवरा से बिलासपुर जा रही कोरबा पैसेंजर ट्रेन (मेमू लोकल संख्या 68733) और बिलासपुर से आ रही मालगाड़ी, बिलासपुर स्टेशन के पास लाल खदान क्षेत्र में एक ही ट्रैक पर आ गईं, जिससे जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कई डिब्बे पटरी से उतर गए और ट्रेन का अगला हिस्सा मालगाड़ी
पर चढ़ गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। घायलों को अस्पताल भेजने के लिए कई एंबुलेंस लगाई गईं। हादसे की खबर फैलते ही स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे
के सीपीआरओ के अनुसार, हादसा शाम करीब चार बजे गतोरा और बिलासपुर स्टेशन के बीच अप लाइन पर हुआ। रेलवे ने सभी राहत संसाधनों को मौके पर भेज दिया है और घायलों को हरसंभव चिकित्सा सहायता दी जा रही है। रेलवे द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर:📞 चंपा जंक्शन: 808595652📞 रायगढ़: 975248560📞 पेंड्रा रोड: 8294730162📞 दुर्घटना स्थल: 9752485499, 8602007202

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • रेलवे द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर:📞 चंपा जंक्शन: 808595652📞 रायगढ़: 975248560📞 पेंड्रा रोड: 8294730162📞 दुर्घटना स्थल: 9752485499, 8602007202
  • रेलवे ने सभी राहत संसाधनों को मौके पर भेज दिया है और घायलों को हरसंभव चिकित्सा सहायता दी जा रही है।
  • दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ के अनुसार, हादसा शाम करीब चार बजे गतोरा और बिलासपुर स्टेशन के बीच अप लाइन पर हुआ।