HomeNationalअतीक अहमद के छोटे बेटे अली अहमद को नहीं मिली राहत, कोर्ट...

अतीक अहमद के छोटे बेटे अली अहमद को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज, जानिए क्या कहा?…

Date:

अतीक अहमद के छोटे बेटे अली अहमद को सेशन कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने रंगदारी और ज़मीन कब्जाने के एक मामले में उसकी ज़मानत याचिका खारिज कर दी है। फिलहाल अली अहमद झांसी जेल में बंद है। कुछ समय पहले ही उसे प्रयागराज की नैनी जेल से झांसी शिफ्ट किया गया था।

क्या है मामला?
यह मामला 26 अप्रैल 2023 का है। प्रयागराज के चकिया इलाके में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद मुस्लिम ने खुल्दाबाद थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। शिकायत में मुस्लिम ने अतीक अहमद के बेटों उमर और अली अहमद सहित छह लोगों पर गंभीर आरोप लगाए थे।

पीड़ित के अनुसार, अतीक के बेटों और उनके साथियों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर अतीक के चकिया स्थित दफ्तर में ले जाकर बंद कर दिया। वहां उसकी पिटाई की गई और एक कीमती ज़मीन को अली और उमर के नाम बैनामा करने का दबाव डाला गया। आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। डर के चलते मुस्लिम ने कुछ दिन बाद अतीक के करीबी असद कालिया को 1 करोड़ 20 लाख रुपये दिए, जो मांगी गई 5 करोड़ की रंगदारी का हिस्सा था।

कोर्ट का निर्णय
सेशन कोर्ट ने अली अहमद की ज़मानत याचिका पर सुनवाई करते हुए इसे खारिज कर दिया। अदालत ने कहा कि मामले में सबूत मजबूत हैं, और आरोपी के बाहर आने से जांच प्रभावित हो सकती है। कोर्ट ने अपने फैसले में पीड़ित के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य दस्तावेज़ों को अहम माना।

Latest stories

उत्तराखंड में समय से पहले चुनाव की चर्चाओं पर CM धामी का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी...

उत्तराखंड में बड़ा एक्शन! भ्रष्टाचार के आरोपों में जिला पर्यटन विकास अधिकारी सस्पेंड

उत्तराखंड में सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की...

उत्तराखंड को 7,000 करोड़ की बड़ी सौगात, इन मेगा परियोजनाओं से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर

देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड में सड़क संपर्क और आधारभूत ढांचे...

बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस और बुलेट की भिड़ंत में युवक की मौके पर मौत

देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक...