HomeNationalऑटोलिफ्ट गिरोह का सरगना राहुल और उसके तीन साथी गैंगस्टर एक्ट के...

ऑटोलिफ्ट गिरोह का सरगना राहुल और उसके तीन साथी गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तार, वाहन चोरी और नशा तस्करी के मामले दर्ज

Date:

रुद्रपुर: पंतनगर पुलिस ने जिले में सक्रिय ऑटोलिफ्टर गिरोह के सरगना राहुल यादव और उसके तीन साथियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया है। आरोप है कि राहुल यादव गिरोह बनाकर लगातार वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।

थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि राहुल यादव रुद्रपुर के वार्ड नंबर 14 भदईपुरा का निवासी है और पहले नशा तस्करी में कई बार जेल जा चुका है। इसके बाद उसने वरुण यादव, विकास और इरफान के साथ मिलकर वाहन चोरी का गिरोह बना लिया।

गिरोह की लगातार बढ़ती सक्रियता को देखते हुए पुलिस ने डीएम को गैंगस्टर एक्ट लागू करने की सिफारिश की। डीएम की अनुमति मिलने के बाद सोमवार को गिरोह के सदस्यों पर गैंगस्टर एक्ट लागू किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ नशा तस्करी और वाहन चोरी के आधा दर्जन से अधिक मामले पहले से दर्ज हैं।

Latest stories

गंगवार फार्म बरा में लगेगा कैबिनेट मंत्रियों का जमावड़ा, पहुंचेंगे राज्यपाल भी

किच्छा। दिनांक 21 मार्च 2026 (शनिवार) को गंगवार फार्म हाउस...

भाजपा नेता संजीव कुमार ने लिया गैस की शिकायतों को लेकर गैस गोदाम का जाएजा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह...

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...