TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

ऑटोलिफ्ट गिरोह का सरगना राहुल और उसके तीन साथी गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तार, वाहन चोरी और नशा तस्करी के मामले दर्ज

मुख्य समाचार: रुद्रपुर: पंतनगर पुलिस ने जिले में सक्रिय ऑटोलिफ्टर गिरोह के सरगना राहुल यादव और उसके तीन साथियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया है।
आरोप है कि राहुल यादव गिरोह बनाकर लगातार वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।
किच्छा (एजेंसी)। रुद्रपुर: पंतनगर पुलिस ने जिले में सक्रिय ऑटोलिफ्टर गिरोह के सरगना राहुल यादव और उसके तीन साथियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया है। आरोप है कि राहुल यादव गिरोह बनाकर लगातार वाहन चोरी
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि राहुल यादव रुद्रपुर के वार्ड नंबर 14 भदईपुरा का निवासी है और पहले नशा तस्करी में कई बार जेल जा चुका है।
इसके बाद उसने वरुण यादव, विकास और इरफान के साथ मिलकर वाहन चोरी का गिरोह बना लिया। गिरोह की लगातार बढ़ती सक्रियता को देखते हुए पुलिस ने डीएम को गैंगस्टर एक्ट लागू करने की सिफारिश
की। डीएम की अनुमति मिलने के बाद सोमवार को गिरोह के सदस्यों पर गैंगस्टर एक्ट लागू किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ नशा तस्करी और वाहन चोरी के आधा दर्जन से अधिक मामले पहले से दर्ज हैं।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ नशा तस्करी और वाहन चोरी के आधा दर्जन से अधिक मामले पहले से दर्ज हैं।
  • डीएम की अनुमति मिलने के बाद सोमवार को गिरोह के सदस्यों पर गैंगस्टर एक्ट लागू किया गया।
  • गिरोह की लगातार बढ़ती सक्रियता को देखते हुए पुलिस ने डीएम को गैंगस्टर एक्ट लागू करने की सिफारिश की।