HomeNationalकाशीपुर और रुद्रपुर में जीएसटी टीम ने की कार्रवाई, जिले में 2.21...

काशीपुर और रुद्रपुर में जीएसटी टीम ने की कार्रवाई, जिले में 2.21 करोड़ का जीएसटी जमा करवाया

Date:

काशीपुर/रुद्रपुर। संयुक्त आयुक्त राज्य कर की टीम ने राजस्व हानि करने वाले, फेक आईटीसी का इस्तेमाल करने वाले और नॉन रिटर्न फाइलर व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की। शुक्रवार को संयुक्त आयुक्त काशीपुर और उपायुक्त रुद्रपुर के नेतृत्व में गठित टीम ने कई फर्मों का स्थलीय निरीक्षण किया।

जांच के दौरान महुआखेड़ा गंज स्थित लिथियम बैट्री परिशोधन फर्म से पता चला कि इसने दिल्ली की बोगस फर्मों से माल खरीदकर आईटीसी का दावा किया था। फर्म ने जांच के दौरान बोगस आईटीसी के खिलाफ 50 लाख रुपये जमा किए। वहीं, भूरारानी रोड रुद्रपुर स्थित ऑटो पार्ट्स निर्माता फर्म ने आंशिक रूप से आईटीसी से समायोजन किया और 13.5 लाख रुपये जीएसटी राजकोष में जमा कराए।

टीम ने बताया कि विभाग ऐसे संविदा व्यापारियों की भी निगरानी कर रहा है, जो सरकारी विभाग व अन्य संस्थानों से भुगतान प्राप्त कर लेते हैं लेकिन जीएसटी जमा नहीं करते। इसी क्रम में चैती गांव, उज्जैन की एक संविदा फर्म ने मई और जून 2025 की जीएसटी रिटर्न जमा करते हुए 87,597,247 रुपये के साथ 1.57 करोड़ रुपये जीएसटी राजकोष में जमा कराए।

कुल मिलाकर टीम ने जांच के दौरान 2.21 करोड़ रुपये राजस्व (जीएसटी) वसूल किया। टीम में उपायुक्त मोहम्मद इसहाक खान, ज्ञान चंद्र, विनय प्रकाश ओझा, सहायक आयुक्त मोहम्मद जीशान मलिक, मोहम्मद यासिर, राजेश कुमार समेत अन्य अधिकारी शामिल थे।

Latest stories

उत्तराखंड में समय से पहले चुनाव की चर्चाओं पर CM धामी का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी...

उत्तराखंड में बड़ा एक्शन! भ्रष्टाचार के आरोपों में जिला पर्यटन विकास अधिकारी सस्पेंड

उत्तराखंड में सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की...

उत्तराखंड को 7,000 करोड़ की बड़ी सौगात, इन मेगा परियोजनाओं से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर

देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड में सड़क संपर्क और आधारभूत ढांचे...

बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस और बुलेट की भिड़ंत में युवक की मौके पर मौत

देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक...