TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

काशीपुर और रुद्रपुर में जीएसटी टीम ने की कार्रवाई, जिले में 2.21 करोड़ का जीएसटी जमा करवाया

मुख्य समाचार: काशीपुर/रुद्रपुर।
संयुक्त आयुक्त राज्य कर की टीम ने राजस्व हानि करने वाले, फेक आईटीसी का इस्तेमाल करने वाले और नॉन रिटर्न फाइलर व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की।
किच्छा (एजेंसी)। काशीपुर/रुद्रपुर। संयुक्त आयुक्त राज्य कर की टीम ने राजस्व हानि करने वाले, फेक आईटीसी का इस्तेमाल करने वाले और नॉन रिटर्न फाइलर व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की। शुक्रवार को संयुक्त आयुक्त काशीपुर और उपायुक्त रुद्रपुर के नेतृत्व में गठित टीम ने कई फर्मों का स्थलीय निरीक्षण किया। जांच
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
के दौरान महुआखेड़ा गंज स्थित लिथियम बैट्री परिशोधन फर्म से पता चला कि इसने दिल्ली की बोगस फर्मों से माल खरीदकर आईटीसी का दावा किया था। फर्म ने जांच के दौरान बोगस आईटीसी के खिलाफ 50 लाख रुपये जमा किए। वहीं, भूरारानी रोड रुद्रपुर स्थित ऑटो पार्ट्स निर्माता फर्म ने आंशिक रूप से आईटीसी से
समायोजन किया और 13.5 लाख रुपये जीएसटी राजकोष में जमा कराए। टीम ने बताया कि विभाग ऐसे संविदा व्यापारियों की भी निगरानी कर रहा है, जो सरकारी विभाग व अन्य संस्थानों से भुगतान प्राप्त कर लेते हैं लेकिन जीएसटी जमा नहीं करते। इसी क्रम में चैती गांव, उज्जैन की एक संविदा फर्म ने मई
और जून 2025 की जीएसटी रिटर्न जमा करते हुए 87,597,247 रुपये के साथ 1.57 करोड़ रुपये जीएसटी राजकोष में जमा कराए। कुल मिलाकर टीम ने जांच के दौरान 2.21 करोड़ रुपये राजस्व (जीएसटी) वसूल किया। टीम में उपायुक्त मोहम्मद इसहाक खान, ज्ञान चंद्र, विनय प्रकाश ओझा, सहायक आयुक्त मोहम्मद जीशान मलिक, मोहम्मद यासिर, राजेश कुमार समेत अन्य अधिकारी शामिल थे।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • टीम में उपायुक्त मोहम्मद इसहाक खान, ज्ञान चंद्र, विनय प्रकाश ओझा, सहायक आयुक्त मोहम्मद जीशान मलिक, मोहम्मद यासिर, राजेश कुमार समेत अन्य अधिकारी शामिल थे।
  • कुल मिलाकर टीम ने जांच के दौरान 2.21 करोड़ रुपये राजस्व (जीएसटी) वसूल किया।
  • इसी क्रम में चैती गांव, उज्जैन की एक संविदा फर्म ने मई और जून 2025 की जीएसटी रिटर्न जमा करते हुए 87,597,247 रुपये के साथ 1.57 करोड़ रुपये जीएसटी राजकोष में जमा कराए।