HomeNationalछात्रसंघ चुनाव नामांकन में मारपीट-फायरिंग मामला, रम्पुरा चौकी इंचार्ज प्रदीप कोहली समेत...

छात्रसंघ चुनाव नामांकन में मारपीट-फायरिंग मामला, रम्पुरा चौकी इंचार्ज प्रदीप कोहली समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Date:

रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बाहर 24 सितंबर को हुए फायरिंग व बवाल मामले में तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने लापरवाही बरतने के आरोप में रम्पुरा चौकी इंचार्ज प्रदीप कोहली, एएसआई अमित कुमार और कांस्टेबल गणेश धानिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया।

छात्रसंघ चुनाव नामांकन में मारपीट-फायरिंग मामला, 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 3  आरोपी भी गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, कॉलेज में नामांकन की प्रक्रिया के दौरान छात्रसंघ चुनाव के अध्यक्ष पद के दो दावेदारों के समर्थकों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से हवाई फायरिंग की गई, जिससे कॉलेज परिसर और आसपास अफरा-तफरी मच गई। घटना के कारण रामपुर हाईवे पर यातायात बाधित हो गया और कई स्कूली बसें, एंबुलेंस व अन्य आपातकालीन वाहन जाम में फंस गए।

पुलिस ने पहले ही बृहस्पतिवार को इस मामले में पार्षद और हिस्ट्रीशीटर समेत 15 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। घटना को गंभीर लापरवाही मानते हुए एसएसपी ने शुक्रवार को चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की है।

Latest stories

शक्तिफार्म को बड़ी सौगात, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ₹11.40 करोड़ के RCC पुल का किया शिलान्यास

उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शक्तिफार्म...

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 DSP अधिकारियों के तबादले

उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य में कानून व्यवस्था को...

वरिष्ठ भाजपा नेता Sanjeev Kumar Singh ने साइकिल यात्रा निकालकर दिया ईंधन बचाने का संदेश…

देहरादून। ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता...