TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

छात्रसंघ चुनाव नामांकन में मारपीट-फायरिंग मामला, रम्पुरा चौकी इंचार्ज प्रदीप कोहली समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

मुख्य समाचार: रुद्रपुर।
सरदार भगत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बाहर 24 सितंबर को हुए फायरिंग व बवाल मामले में तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
किच्छा (एजेंसी)। रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बाहर 24 सितंबर को हुए फायरिंग व बवाल मामले में तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने लापरवाही बरतने के आरोप में रम्पुरा
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
चौकी इंचार्ज प्रदीप कोहली, एएसआई अमित कुमार और कांस्टेबल गणेश धानिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया। जानकारी के अनुसार, कॉलेज में नामांकन की प्रक्रिया के दौरान छात्रसंघ चुनाव के अध्यक्ष पद के दो दावेदारों के समर्थकों के बीच विवाद
हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से हवाई फायरिंग की गई, जिससे कॉलेज परिसर और आसपास अफरा-तफरी मच गई। घटना के कारण रामपुर हाईवे पर यातायात बाधित हो गया और कई स्कूली बसें, एंबुलेंस व अन्य आपातकालीन वाहन
जाम में फंस गए। पुलिस ने पहले ही बृहस्पतिवार को इस मामले में पार्षद और हिस्ट्रीशीटर समेत 15 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। घटना को गंभीर लापरवाही मानते हुए एसएसपी ने शुक्रवार को चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • घटना को गंभीर लापरवाही मानते हुए एसएसपी ने शुक्रवार को चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की है।
  • पुलिस ने पहले ही बृहस्पतिवार को इस मामले में पार्षद और हिस्ट्रीशीटर समेत 15 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था।
  • घटना के कारण रामपुर हाईवे पर यातायात बाधित हो गया और कई स्कूली बसें, एंबुलेंस व अन्य आपातकालीन वाहन जाम में फंस गए।