HomeNationalउत्तराखंड: हेलो! मैं देहरादून एसपी बोल रहा हूं...पैसे दो वरना उठा लेंगे,...

उत्तराखंड: हेलो! मैं देहरादून एसपी बोल रहा हूं…पैसे दो वरना उठा लेंगे, रिक्शावाले से एसपी बनकर ठगे 14 हजार

Date:

बेतिया (बिहार) निवासी और हाल ही में गोरखपुर के आनंदबाग तल्ला में रहने वाले रिक्शा चालक नरेश कुमार से अज्ञात ठग ने फोन पर धोखाधड़ी की। रविवार सुबह 10 बजे नरेश के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को देहरादून एसपी बताया।

Check Your Messages: Scam Texts on the Rise - CNET

कॉलर ने नरेश को धमकाया कि वह सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो देखने के आरोप में गिरफ्तार होने वाला है और नैनीताल से पुलिस उसके पास आने वाली है। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसे 20 हजार रुपये तुरंत जमा करने को कहा गया। डर के मारे नरेश तुरंत एक दुकान गया और वहां से फोन पे के माध्यम से दो किश्तों में 14 हजार रुपये ठग को भेज दिए।

नरेश ने कोतवाली में तहरीर दी है कि उसके पास अधिक पैसे नहीं थे और वह दिन भर की मेहनत से सिर्फ 100-150 रुपये कमाता है, जिससे उसका और परिवार का गुजर-बसर होता है।

कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने ठगी की मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Latest stories

हल्द्वानी: कुमाऊं संभाग की बैठक में सीएम धामी ने की शिरकत, कांग्रेस पर साधा निशाना

हल्द्वानी। चोरगलिया में आयोजित भाजपा की संगठनात्मक बैठक में...

uttarakhand: दिव्यांग छात्रों के लिए रिसर्च सेंटर की राह में अड़चन, राज्य सरकार से नहीं हो रहा समन्वय

देहरादून। उत्तराखंड में दिव्यांगजनों को बेहतर शैक्षणिक और पुनर्वास...