TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

उत्तराखंड: हेलो! मैं देहरादून एसपी बोल रहा हूं...पैसे दो वरना उठा लेंगे, रिक्शावाले से एसपी बनकर ठगे 14 हजार

मुख्य समाचार: बेतिया (बिहार) निवासी और हाल ही में गोरखपुर के आनंदबाग तल्ला में रहने वाले रिक्शा चालक नरेश कुमार से अज्ञात ठग ने फोन पर धोखाधड़ी की।
रविवार सुबह 10 बजे नरेश के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को देहरादून एसपी बताया।
किच्छा (एजेंसी)। बेतिया (बिहार) निवासी और हाल ही में गोरखपुर के आनंदबाग तल्ला में रहने वाले रिक्शा चालक नरेश कुमार से अज्ञात ठग ने फोन पर धोखाधड़ी की। रविवार सुबह 10 बजे नरेश के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसमें
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
कॉलर ने खुद को देहरादून एसपी बताया। कॉलर ने नरेश को धमकाया कि वह सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो देखने के आरोप में गिरफ्तार होने वाला है और नैनीताल से पुलिस उसके पास आने वाली है। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसे 20 हजार रुपये
तुरंत जमा करने को कहा गया। डर के मारे नरेश तुरंत एक दुकान गया और वहां से फोन पे के माध्यम से दो किश्तों में 14 हजार रुपये ठग को भेज दिए। नरेश ने कोतवाली में तहरीर दी है कि उसके पास अधिक पैसे नहीं
थे और वह दिन भर की मेहनत से सिर्फ 100-150 रुपये कमाता है, जिससे उसका और परिवार का गुजर-बसर होता है। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने ठगी की मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने ठगी की मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
  • नरेश ने कोतवाली में तहरीर दी है कि उसके पास अधिक पैसे नहीं थे और वह दिन भर की मेहनत से सिर्फ 100-150 रुपये कमाता है, जिससे उसका और परिवार का गुजर-बसर होता है।
  • डर के मारे नरेश तुरंत एक दुकान गया और वहां से फोन पे के माध्यम से दो किश्तों में 14 हजार रुपये ठग को भेज दिए।