HomeNationalरूस में स्टडी वीजा पर गए भारतीय छात्र को बंदूक थमा कर...

रूस में स्टडी वीजा पर गए भारतीय छात्र को बंदूक थमा कर यूक्रेन युद्ध में उतारा; परिजनों ने की भारत सरकार से सुरक्षित वापसी की मांग

Date:

कुशमौठ, शक्तिफार्म के निवासी राजबहादुर सिंह का बेटा राकेश मौर्य (30), जो उच्च शिक्षा के लिए रूस गया था, अब परिवार के लिए चिंता और दुख का कारण बन गया है। 5 अगस्त को स्टडी वीजा पर रूस पहुंचे राकेश ने 30 अगस्त को अपने परिजनों से हुई आखिरी बातचीत में बताया कि उसे धोखे से रूसी सेना में भर्ती कर लिया गया और यूक्रेन युद्ध के मैदान में भेजा गया।

Indian student Rakesh Maurya who went to Russia on a study visa was sent to the Ukraine war

राकेश के पासपोर्ट और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज छीने गए। उसके मोबाइल और लैपटॉप से सभी आधिकारिक ईमेल डिलीट कर दिए गए। उसके ऊपर जबरन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए गए और उसे सैन्य वर्दी पहनाकर डोनबास क्षेत्र में मिलिट्री ट्रेनिंग तथा जंग के लिए भेज दिया गया।

परिवार ने भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय से संपर्क कर राकेश की सुरक्षित वापसी की मांग की है। राकेश के भाई ने बताया कि स्थानीय प्रशासन को भी उसके लापता होने की जानकारी दी गई है और वह हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि राकेश को सकुशल भारत लाया जा सके।

Latest stories

उत्तराखंड में समय से पहले चुनाव की चर्चाओं पर CM धामी का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी...

उत्तराखंड में बड़ा एक्शन! भ्रष्टाचार के आरोपों में जिला पर्यटन विकास अधिकारी सस्पेंड

उत्तराखंड में सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की...

उत्तराखंड को 7,000 करोड़ की बड़ी सौगात, इन मेगा परियोजनाओं से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर

देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड में सड़क संपर्क और आधारभूत ढांचे...

बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस और बुलेट की भिड़ंत में युवक की मौके पर मौत

देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक...