TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

रूस में स्टडी वीजा पर गए भारतीय छात्र को बंदूक थमा कर यूक्रेन युद्ध में उतारा; परिजनों ने की भारत सरकार से सुरक्षित वापसी की मांग

मुख्य समाचार: कुशमौठ, शक्तिफार्म के निवासी राजबहादुर सिंह का बेटा राकेश मौर्य (30), जो उच्च शिक्षा के लिए रूस गया था, अब परिवार के लिए चिंता और दुख का कारण बन गया है।
5 अगस्त को स्टडी वीजा पर रूस पहुंचे राकेश ने 30 अगस्त को अपने परिजनों से हुई आखिरी बातचीत में बताया कि उसे धोखे से रूसी सेना में भर्ती कर लिया गया और यूक्रेन युद्ध के मैदान में भेजा गया।
किच्छा (एजेंसी)। कुशमौठ, शक्तिफार्म के निवासी राजबहादुर सिंह का बेटा राकेश मौर्य (30), जो उच्च शिक्षा के लिए रूस गया था, अब परिवार के लिए चिंता और दुख का कारण बन गया है। 5 अगस्त को स्टडी वीजा पर रूस
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
पहुंचे राकेश ने 30 अगस्त को अपने परिजनों से हुई आखिरी बातचीत में बताया कि उसे धोखे से रूसी सेना में भर्ती कर लिया गया और यूक्रेन युद्ध के मैदान में भेजा गया। राकेश के पासपोर्ट और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज छीने गए। उसके
मोबाइल और लैपटॉप से सभी आधिकारिक ईमेल डिलीट कर दिए गए। उसके ऊपर जबरन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए गए और उसे सैन्य वर्दी पहनाकर डोनबास क्षेत्र में मिलिट्री ट्रेनिंग तथा जंग के लिए भेज दिया गया। परिवार ने भारतीय दूतावास और विदेश
मंत्रालय से संपर्क कर राकेश की सुरक्षित वापसी की मांग की है। राकेश के भाई ने बताया कि स्थानीय प्रशासन को भी उसके लापता होने की जानकारी दी गई है और वह हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि राकेश को सकुशल भारत लाया जा सके।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • राकेश के भाई ने बताया कि स्थानीय प्रशासन को भी उसके लापता होने की जानकारी दी गई है और वह हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि राकेश को सकुशल भारत लाया जा सके।
  • परिवार ने भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय से संपर्क कर राकेश की सुरक्षित वापसी की मांग की है।
  • उसके ऊपर जबरन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए गए और उसे सैन्य वर्दी पहनाकर डोनबास क्षेत्र में मिलिट्री ट्रेनिंग तथा जंग के लिए भेज दिया गया।