HomeNationalउत्तराखंड: हल्द्वानी के फेमस यू-ट्यूबर सौरभ जोशी को भाऊ गैंग ने दी...

उत्तराखंड: हल्द्वानी के फेमस यू-ट्यूबर सौरभ जोशी को भाऊ गैंग ने दी गोली मारने की धमकी, की ये मांग; जानिये पूरा मामला

Date:

हल्द्वानी के लोकप्रिय यू-ट्यूबर सौरभ जोशी को कुख्यात भाऊ गैंग ने पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी है। गैंग की ओर से भेजे गए ई-मेल में चेतावनी दी गई कि रकम न देने पर उनकी जी-वैगन कार पर फायरिंग की जाएगी और उन्हें गोली मारी जाएगी।

My Car Collection 😍 Worth ? - YouTube

रामपुर रोड स्थित ओलिविया कॉलोनी के निवासी सौरभ जोशी ने शनिवार कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर को उनकी आधिकारिक मेल आईडी पर यह धमकी भरा ई-मेल आया। मेल भेजने वाले ने खुद को भाऊ गैंग का सदस्य बताते हुए धमकी को नजरअंदाज करने पर गंभीर नतीजों की चेतावनी दी।

धमकी के बाद यू-ट्यूबर और उनका परिवार दहशत में है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रंगदारी और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस साइबर जांच के माध्यम से ई-मेल के स्रोत का पता लगाने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने में जुटी है।

Latest stories

उत्तराखंड में समय से पहले चुनाव की चर्चाओं पर CM धामी का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी...

उत्तराखंड में बड़ा एक्शन! भ्रष्टाचार के आरोपों में जिला पर्यटन विकास अधिकारी सस्पेंड

उत्तराखंड में सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की...

उत्तराखंड को 7,000 करोड़ की बड़ी सौगात, इन मेगा परियोजनाओं से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर

देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड में सड़क संपर्क और आधारभूत ढांचे...

बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस और बुलेट की भिड़ंत में युवक की मौके पर मौत

देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक...