TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

उत्तराखंड: हल्द्वानी के फेमस यू-ट्यूबर सौरभ जोशी को भाऊ गैंग ने दी गोली मारने की धमकी, की ये मांग; जानिये पूरा मामला

मुख्य समाचार: हल्द्वानी के लोकप्रिय यू-ट्यूबर सौरभ जोशी को कुख्यात भाऊ गैंग ने पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी है।
गैंग की ओर से भेजे गए ई-मेल में चेतावनी दी गई कि रकम न देने पर उनकी जी-वैगन कार पर फायरिंग की जाएगी और उन्हें गोली मारी जाएगी।
किच्छा (एजेंसी)। हल्द्वानी के लोकप्रिय यू-ट्यूबर सौरभ जोशी को कुख्यात भाऊ गैंग ने पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी है। गैंग की ओर से भेजे गए ई-मेल में चेतावनी दी गई कि रकम
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
न देने पर उनकी जी-वैगन कार पर फायरिंग की जाएगी और उन्हें गोली मारी जाएगी। रामपुर रोड स्थित ओलिविया कॉलोनी के निवासी सौरभ जोशी ने शनिवार कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर को उनकी आधिकारिक मेल आईडी पर यह धमकी
भरा ई-मेल आया। मेल भेजने वाले ने खुद को भाऊ गैंग का सदस्य बताते हुए धमकी को नजरअंदाज करने पर गंभीर नतीजों की चेतावनी दी। धमकी के बाद यू-ट्यूबर और उनका परिवार दहशत में है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा मुहैया कराने की
मांग की है। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रंगदारी और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस साइबर जांच के माध्यम से ई-मेल के स्रोत का पता लगाने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने में जुटी है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • पुलिस साइबर जांच के माध्यम से ई-मेल के स्रोत का पता लगाने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने में जुटी है।
  • एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रंगदारी और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
  • उन्होंने पुलिस से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।