HomeNationalरुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप में 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान,...

रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप में 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट छोड़ा

Date:

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक 17 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मौके से मिला सुसाइड नोट बताता है कि छात्रा ने अपनी मर्जी से आत्महत्या का कदम उठाया और किसी को इसके लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया।

Women suicide rate alarm - Telegraph India

ट्रांजिट कैंप पुलिस के अनुसार, घटना रॉक जिम वाली गली की है। यहां गीता देवी अपनी दो बेटियों—17 वर्षीय प्रियांशी और 11 वर्षीय द्रोपदी—के साथ रहती हैं। प्रियांशी 11वीं कक्षा की छात्रा थी। मूल रूप से रामपुर जिले के थाना केमरी के ग्राम कपनेटी निवासी गीता देवी पार्टनरशिप में ब्यूटी पार्लर चलाती हैं।

शनिवार शाम गीता पार्लर पर थीं, जबकि उनकी छोटी बेटी द्रोपदी साइकिल के टायर में हवा भरवाकर घर लौटी। जब उसने दरवाजा खटखटाया तो वह अंदर से बंद था। शोर मचाने पर पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा और देखा कि प्रियांशी फंदे पर लटकी हुई थी। तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

एसएचओ मोहन पांडे के अनुसार, मृतका की मां और परिजनों ने उन्हें कमरे में मिला सुसाइड नोट सौंपा। उसमें लिखा था, “सॉरी मम्मी, मैं ये कदम अपनी मर्जी से उठा रही हूं। इसमें किसी का हाथ नहीं है। लव यू मम्मी।” पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest stories

हल्द्वानी: कुमाऊं संभाग की बैठक में सीएम धामी ने की शिरकत, कांग्रेस पर साधा निशाना

हल्द्वानी। चोरगलिया में आयोजित भाजपा की संगठनात्मक बैठक में...

uttarakhand: दिव्यांग छात्रों के लिए रिसर्च सेंटर की राह में अड़चन, राज्य सरकार से नहीं हो रहा समन्वय

देहरादून। उत्तराखंड में दिव्यांगजनों को बेहतर शैक्षणिक और पुनर्वास...