TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप में 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट छोड़ा

मुख्य समाचार: रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है।
यहां एक 17 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
किच्छा (एजेंसी)। रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक 17 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मौके से मिला सुसाइड नोट बताता है कि
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
छात्रा ने अपनी मर्जी से आत्महत्या का कदम उठाया और किसी को इसके लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया। ट्रांजिट कैंप पुलिस के अनुसार, घटना रॉक जिम वाली गली की है। यहां गीता देवी अपनी दो बेटियों—17 वर्षीय प्रियांशी और 11 वर्षीय द्रोपदी—के साथ रहती हैं। प्रियांशी 11वीं कक्षा की छात्रा थी। मूल रूप से रामपुर जिले के थाना
केमरी के ग्राम कपनेटी निवासी गीता देवी पार्टनरशिप में ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। शनिवार शाम गीता पार्लर पर थीं, जबकि उनकी छोटी बेटी द्रोपदी साइकिल के टायर में हवा भरवाकर घर लौटी। जब उसने दरवाजा खटखटाया तो वह अंदर से बंद था। शोर मचाने पर पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा और देखा कि प्रियांशी फंदे पर लटकी हुई
थी। तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। एसएचओ मोहन पांडे के अनुसार, मृतका की मां और परिजनों ने उन्हें कमरे में मिला सुसाइड नोट सौंपा। उसमें लिखा था, "सॉरी मम्मी, मैं ये कदम अपनी मर्जी से उठा रही हूं। इसमें किसी का हाथ नहीं है। लव यू मम्मी।" पुलिस मामले की जांच कर रही है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • " पुलिस मामले की जांच कर रही है।
  • लव यू मम्मी।
  • इसमें किसी का हाथ नहीं है।