HomeNationalगदरपुर: माइक्रोफाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारियों पर लाखों रुपये गबन का आरोप,...

गदरपुर: माइक्रोफाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारियों पर लाखों रुपये गबन का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग

Date:

गदरपुर। नगर के वार्ड नंबर दो में समूह बनाकर ऋण उपलब्ध कराने वाली एसबीसीएल माइक्रोफाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारियों पर लाखों रुपये गबन करने का आरोप लगा है। मामले की शिकायत कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस को तहरीर देकर की है।

भारत में धारा 8 माइक्रोफाइनेंस कंपनी के लिए मार्गदर्शिका - इंडियाफाइलिंग्स

जानकारी के अनुसार, कंपनी के तत्कालीन शाखा प्रबंधक और एक महिला रिकवरी एजेंट ने खाताधारकों को बड़े ऋण का झांसा देकर धनराशि वसूल की, लेकिन जब खाता धारकों ने ऋण की मांग की तो वे बहाने बनाने लगे। शिकायत मिलने के बाद कंपनी ने जांच की तो पता चला कि दोनों ने वसूली गई राशि को कंपनी के खाते में जमा नहीं कराया और लाखों रुपये का गबन किया।

शुक्रवार को कंपनी के डिविजनल मैनेजर सोनू कुमार, जोनल हेड पंकज कुमार और हम्माद चौधरी कई खाताधारकों के साथ थाने पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच करने और नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

Latest stories

उत्तराखंड में समय से पहले चुनाव की चर्चाओं पर CM धामी का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी...

उत्तराखंड में बड़ा एक्शन! भ्रष्टाचार के आरोपों में जिला पर्यटन विकास अधिकारी सस्पेंड

उत्तराखंड में सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की...

उत्तराखंड को 7,000 करोड़ की बड़ी सौगात, इन मेगा परियोजनाओं से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर

देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड में सड़क संपर्क और आधारभूत ढांचे...

बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस और बुलेट की भिड़ंत में युवक की मौके पर मौत

देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक...