TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

गदरपुर: माइक्रोफाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारियों पर लाखों रुपये गबन का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग

मुख्य समाचार: गदरपुर।
नगर के वार्ड नंबर दो में समूह बनाकर ऋण उपलब्ध कराने वाली एसबीसीएल माइक्रोफाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारियों पर लाखों रुपये गबन करने का आरोप लगा है।
किच्छा (एजेंसी)। गदरपुर। नगर के वार्ड नंबर दो में समूह बनाकर ऋण उपलब्ध कराने वाली एसबीसीएल माइक्रोफाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारियों पर लाखों रुपये गबन करने का आरोप लगा है। मामले की शिकायत कंपनी
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
के अधिकारियों ने पुलिस को तहरीर देकर की है। जानकारी के अनुसार, कंपनी के तत्कालीन शाखा प्रबंधक और एक महिला रिकवरी एजेंट ने खाताधारकों को बड़े ऋण का झांसा देकर धनराशि वसूल की, लेकिन जब खाता
धारकों ने ऋण की मांग की तो वे बहाने बनाने लगे। शिकायत मिलने के बाद कंपनी ने जांच की तो पता चला कि दोनों ने वसूली गई राशि को कंपनी के खाते में जमा नहीं कराया
और लाखों रुपये का गबन किया। शुक्रवार को कंपनी के डिविजनल मैनेजर सोनू कुमार, जोनल हेड पंकज कुमार और हम्माद चौधरी कई खाताधारकों के साथ थाने पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच करने और नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • पुलिस ने मामले की जांच करने और नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
  • शुक्रवार को कंपनी के डिविजनल मैनेजर सोनू कुमार, जोनल हेड पंकज कुमार और हम्माद चौधरी कई खाताधारकों के साथ थाने पहुंचे।
  • शिकायत मिलने के बाद कंपनी ने जांच की तो पता चला कि दोनों ने वसूली गई राशि को कंपनी के खाते में जमा नहीं कराया और लाखों रुपये का गबन किया।