HomeNationalChamoli आपदा: सीएम धामी चमोली पहुंचे, राहत एवं बचाव कार्यों का किया...

Chamoli आपदा: सीएम धामी चमोली पहुंचे, राहत एवं बचाव कार्यों का किया निरीक्षण, प्रभावितों से मिलेंगे

Date:

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को चमोली जिले के आपदा प्रभावित नंदानगर क्षेत्र पहुंचे। यहां उन्होंने फाली, कुंतरी समेत प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।

CM Dhami on Chamoli Visit on-site inspection of disaster relief and rescue operations Uttarakhand Disaster

शुक्रवार को फाली-लगा कुंतरी क्षेत्र के मलबे से पांच और शव बरामद किए गए। इस आपदा में लापता हुए 10 लोगों में से एक को सुरक्षित बचा लिया गया है, सात के शव मिल चुके हैं, जबकि धुर्मा गांव के दो लोग अब भी लापता हैं। बरामद सभी शव परिजनों को सौंप दिए गए।

आपदा में जान गंवाने वालों का शुक्रवार को नम आंखों से अंतिम संस्कार किया गया। नंदानगर स्थित नंदाकिनी और चुफला नदी के संगम पर लगातार जलती चिताओं ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया।

गुरुवार को बरामद हुए नरेंद्र सिंह और जगदंबा प्रसाद के शवों में, रिश्तेदार न पहुंच पाने के कारण जगदंबा प्रसाद का अंतिम संस्कार रोका गया था। बाद में उनकी पत्नी भागा देवी का शव भी मिलने और रिश्तेदारों के पहुंचने पर पति-पत्नी का संयुक्त अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद अन्य पीड़ितों का भी संगम स्थल पर अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।

Latest stories

गंगवार फार्म बरा में लगेगा कैबिनेट मंत्रियों का जमावड़ा, पहुंचेंगे राज्यपाल भी

किच्छा। दिनांक 21 मार्च 2026 (शनिवार) को गंगवार फार्म हाउस...

भाजपा नेता संजीव कुमार ने लिया गैस की शिकायतों को लेकर गैस गोदाम का जाएजा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह...

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...