TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

Chamoli आपदा: सीएम धामी चमोली पहुंचे, राहत एवं बचाव कार्यों का किया निरीक्षण, प्रभावितों से मिलेंगे

मुख्य समाचार: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को चमोली जिले के आपदा प्रभावित नंदानगर क्षेत्र पहुंचे।
यहां उन्होंने फाली, कुंतरी समेत प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
किच्छा (एजेंसी)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को चमोली जिले के आपदा प्रभावित नंदानगर क्षेत्र पहुंचे। यहां उन्होंने फाली, कुंतरी समेत प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। शुक्रवार को
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
फाली-लगा कुंतरी क्षेत्र के मलबे से पांच और शव बरामद किए गए। इस आपदा में लापता हुए 10 लोगों में से एक को सुरक्षित बचा लिया गया है, सात के शव मिल चुके हैं, जबकि धुर्मा गांव के दो लोग अब भी लापता हैं। बरामद सभी शव परिजनों
को सौंप दिए गए। आपदा में जान गंवाने वालों का शुक्रवार को नम आंखों से अंतिम संस्कार किया गया। नंदानगर स्थित नंदाकिनी और चुफला नदी के संगम पर लगातार जलती चिताओं ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। गुरुवार को बरामद हुए नरेंद्र सिंह और जगदंबा प्रसाद
के शवों में, रिश्तेदार न पहुंच पाने के कारण जगदंबा प्रसाद का अंतिम संस्कार रोका गया था। बाद में उनकी पत्नी भागा देवी का शव भी मिलने और रिश्तेदारों के पहुंचने पर पति-पत्नी का संयुक्त अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद अन्य पीड़ितों का भी संगम स्थल पर अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • इसके बाद अन्य पीड़ितों का भी संगम स्थल पर अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।
  • बाद में उनकी पत्नी भागा देवी का शव भी मिलने और रिश्तेदारों के पहुंचने पर पति-पत्नी का संयुक्त अंतिम संस्कार किया गया।
  • गुरुवार को बरामद हुए नरेंद्र सिंह और जगदंबा प्रसाद के शवों में, रिश्तेदार न पहुंच पाने के कारण जगदंबा प्रसाद का अंतिम संस्कार रोका गया था।