HomeNationalIndia Vs Pakistan: भारत-पाक मैच पर हरीश रावत का बयान, बोले- देश...

India Vs Pakistan: भारत-पाक मैच पर हरीश रावत का बयान, बोले- देश आक्रोशित है, अब एक कड़ा संदेश देने की जरूरत

Date:

एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने सख्त बयान दिया। रावत ने कहा कि पूरा भारत आक्रोशित है और प्रधानमंत्री की इस बात से वे पूरी तरह सहमत हैं कि खून और पानी, खून और खेल, खून और कूटनीति, खून और व्यापार साथ नहीं चल सकते।

Congress' Harish Rawat, At Helm Of Losing Side In Uttarakhand

उन्होंने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि वह हमारी धरती पर रोज खून की होली खेलना चाहता है। जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को नहीं रोकता, भारत को उसके साथ किसी भी तरह के रिश्ते नहीं रखने चाहिए।

रावत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भी संदेश देते हुए कहा कि एक कड़ा कदम जरूरी है। यह उन देशों के लिए भी सबक होगा जो एक तरफ पाकिस्तानी सेना प्रमुख के साथ डिनर करते हैं और दूसरी तरफ हमें अपना दोस्त बताते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ देश शंघाई सहयोग संगठन (SCO) में भारत के साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं, लेकिन पाकिस्तान को आतंकवाद विरोधी कार्रवाई समूह का सह-अध्यक्ष बना देते हैं।

रावत ने दोहराया कि पाकिस्तान एक आतंकवादी देश है, और यह संदेश वहां की जनता तक जाना चाहिए ताकि वे समझें कि भारत उनका दुश्मन नहीं, बल्कि भाई है।

Latest stories

उत्तराखंड में समय से पहले चुनाव की चर्चाओं पर CM धामी का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी...

उत्तराखंड में बड़ा एक्शन! भ्रष्टाचार के आरोपों में जिला पर्यटन विकास अधिकारी सस्पेंड

उत्तराखंड में सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की...

उत्तराखंड को 7,000 करोड़ की बड़ी सौगात, इन मेगा परियोजनाओं से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर

देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड में सड़क संपर्क और आधारभूत ढांचे...

बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस और बुलेट की भिड़ंत में युवक की मौके पर मौत

देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक...