TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

India Vs Pakistan: भारत-पाक मैच पर हरीश रावत का बयान, बोले- देश आक्रोशित है, अब एक कड़ा संदेश देने की जरूरत

मुख्य समाचार: एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने सख्त बयान दिया।
रावत ने कहा कि पूरा भारत आक्रोशित है और प्रधानमंत्री की इस बात से वे पूरी तरह सहमत हैं कि खून और पानी, खून और खेल, खून और कूटनीति, खून और व्यापार साथ नहीं चल सकते।
किच्छा (एजेंसी)। एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने सख्त बयान दिया। रावत ने कहा कि पूरा भारत आक्रोशित है और प्रधानमंत्री की इस बात से वे पूरी तरह सहमत हैं कि खून और पानी, खून और खेल, खून और कूटनीति, खून और व्यापार साथ नहीं चल सकते।
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
उन्होंने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि वह हमारी धरती पर रोज खून की होली खेलना चाहता है। जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को नहीं रोकता, भारत को उसके साथ किसी भी तरह के रिश्ते नहीं रखने चाहिए। रावत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भी संदेश देते हुए कहा कि एक कड़ा कदम जरूरी है। यह उन देशों के लिए भी सबक होगा जो
एक तरफ पाकिस्तानी सेना प्रमुख के साथ डिनर करते हैं और दूसरी तरफ हमें अपना दोस्त बताते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ देश शंघाई सहयोग संगठन (SCO) में भारत के साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं, लेकिन पाकिस्तान को आतंकवाद विरोधी कार्रवाई समूह का सह-अध्यक्ष बना देते हैं। #WATCH | On India vs Pakistan match in Asia Cup 2025, former Uttarakhand CM
and senior Congress leader Harish Rawat says, "People are agitated. Entire India is agitated. We agree with the PM that blood and water, blood and sports, blood and diplomacy, blood and trade can't go… pic.twitter.com/kBJVeQ2CdD — ANI (@ANI) September 14, 2025 रावत ने दोहराया कि पाकिस्तान एक आतंकवादी देश है, और यह संदेश वहां की जनता तक जाना चाहिए ताकि वे समझें कि भारत उनका दुश्मन नहीं, बल्कि भाई है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • #WATCH | On India vs Pakistan match in Asia Cup 2025, former Uttarakhand CM and senior Congress leader Harish Rawat says, "People are agitated. Entire India is agitated. We agree with the PM that blood and water, blood and sports, blood and diplomacy, blood and trade can't go… pic.twitter.com/kBJVeQ2CdD — ANI (@ANI) September 14, 2025 रावत ने दोहराया कि पाकिस्तान एक आतंकवादी देश है, और यह संदेश वहां की जनता तक जाना चाहिए ताकि वे समझें कि भारत उनका दुश्मन नहीं, बल्कि भाई है।
  • उन्होंने यह भी कहा कि कुछ देश शंघाई सहयोग संगठन (SCO) में भारत के साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं, लेकिन पाकिस्तान को आतंकवाद विरोधी कार्रवाई समूह का सह-अध्यक्ष बना देते हैं।
  • यह उन देशों के लिए भी सबक होगा जो एक तरफ पाकिस्तानी सेना प्रमुख के साथ डिनर करते हैं और दूसरी तरफ हमें अपना दोस्त बताते हैं।