HomeNationalPM Dehradun Visit: अतिथि गृह तक जाने के लिए पहली बार खुला...

PM Dehradun Visit: अतिथि गृह तक जाने के लिए पहली बार खुला नया गेट, यहीं जनता से मिलेंगे प्रधानमंत्री

Date:

देहरादून एयरपोर्ट से स्टेट गेस्ट हाउस तक आने-जाने के लिए पहली बार नए गेट को खोला गया है। गेस्ट हाउस के पास एक बड़ा पंडाल भी तैयार किया जा रहा है, जहां प्रधानमंत्री आपदा प्रभावितों और आपदा वीरों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक में शामिल होंगे।

नए गेट के पास पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और सुरक्षा बलों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। एयरपोर्ट टोल बैरियर से पहले दाईं ओर कोठारी मोहल्ले तक जाने वाला नया मार्ग स्टेट गेस्ट हाउस तक बनाया गया है। इस नए मार्ग और गेट से अब संबंधित विभागों के अधिकारी और वीवीआईपी सीधे एयरपोर्ट के बाहर से ही गेस्ट हाउस पहुंच सकेंगे। पहले इसके लिए एयरपोर्ट टर्मिनल से पास बनवाने और सुरक्षा जांच जैसी औपचारिकताओं से गुजरना पड़ता था, जिससे समय ज्यादा लगता था।

पार्किंग व्यवस्था के लिए कोठारी मोहल्ले में जगह चिन्हित कर पुलिस ने जेसीबी से झाड़ियां हटवाई हैं। इस बार गेस्ट हाउस तक आवाजाही के लिए विशेष रूप से नए मार्ग और गेट का उपयोग किया जाएगा, जिससे सुरक्षा प्रक्रिया सरल और तेज हो जाएगी।

Latest stories

उत्तराखंड में समय से पहले चुनाव की चर्चाओं पर CM धामी का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी...

उत्तराखंड में बड़ा एक्शन! भ्रष्टाचार के आरोपों में जिला पर्यटन विकास अधिकारी सस्पेंड

उत्तराखंड में सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की...

उत्तराखंड को 7,000 करोड़ की बड़ी सौगात, इन मेगा परियोजनाओं से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर

देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड में सड़क संपर्क और आधारभूत ढांचे...

बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस और बुलेट की भिड़ंत में युवक की मौके पर मौत

देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक...