TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

PM Dehradun Visit: अतिथि गृह तक जाने के लिए पहली बार खुला नया गेट, यहीं जनता से मिलेंगे प्रधानमंत्री

मुख्य समाचार: देहरादून एयरपोर्ट से स्टेट गेस्ट हाउस तक आने-जाने के लिए पहली बार नए गेट को खोला गया है।
गेस्ट हाउस के पास एक बड़ा पंडाल भी तैयार किया जा रहा है, जहां प्रधानमंत्री आपदा प्रभावितों और आपदा वीरों से मुलाकात करेंगे।
किच्छा (एजेंसी)। देहरादून एयरपोर्ट से स्टेट गेस्ट हाउस तक आने-जाने के लिए पहली बार नए गेट को खोला गया है। गेस्ट हाउस के पास एक बड़ा पंडाल भी तैयार किया जा रहा है, जहां प्रधानमंत्री आपदा प्रभावितों और आपदा वीरों से मुलाकात
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
करेंगे। इसके बाद वे अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक में शामिल होंगे। नए गेट के पास पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और सुरक्षा बलों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। एयरपोर्ट टोल बैरियर से पहले दाईं ओर कोठारी मोहल्ले तक जाने वाला नया मार्ग स्टेट
गेस्ट हाउस तक बनाया गया है। इस नए मार्ग और गेट से अब संबंधित विभागों के अधिकारी और वीवीआईपी सीधे एयरपोर्ट के बाहर से ही गेस्ट हाउस पहुंच सकेंगे। पहले इसके लिए एयरपोर्ट टर्मिनल से पास बनवाने और सुरक्षा जांच जैसी औपचारिकताओं से गुजरना पड़ता
था, जिससे समय ज्यादा लगता था। पार्किंग व्यवस्था के लिए कोठारी मोहल्ले में जगह चिन्हित कर पुलिस ने जेसीबी से झाड़ियां हटवाई हैं। इस बार गेस्ट हाउस तक आवाजाही के लिए विशेष रूप से नए मार्ग और गेट का उपयोग किया जाएगा, जिससे सुरक्षा प्रक्रिया सरल और तेज हो जाएगी।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • इस बार गेस्ट हाउस तक आवाजाही के लिए विशेष रूप से नए मार्ग और गेट का उपयोग किया जाएगा, जिससे सुरक्षा प्रक्रिया सरल और तेज हो जाएगी।
  • पार्किंग व्यवस्था के लिए कोठारी मोहल्ले में जगह चिन्हित कर पुलिस ने जेसीबी से झाड़ियां हटवाई हैं।
  • पहले इसके लिए एयरपोर्ट टर्मिनल से पास बनवाने और सुरक्षा जांच जैसी औपचारिकताओं से गुजरना पड़ता था, जिससे समय ज्यादा लगता था।