HomeNationalएक दिन के डीएम बने मेधावी छात्र, सुनी जिले की समस्याएं और...

एक दिन के डीएम बने मेधावी छात्र, सुनी जिले की समस्याएं और समझी प्रशासनिक कार्यप्रणाली

Date:

पिथौरागढ़ में जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने जिले के आठों विकासखंडों के हाईस्कूल टॉपर्स को सम्मानित कर एक अनूठी पहल की शुरुआत की। इस अवसर पर डीएम ने मेधावी छात्र-छात्राओं को कुछ समय के लिए अपनी कुर्सी पर बैठाकर उन्हें प्रशासनिक कार्यप्रणाली, विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और विभिन्न विभागों की गतिविधियों से अवगत कराया।

Student Sit DM Chair Pithoragarh

सम्मानित छात्र-छात्राएं हैं: कमलेश कुमार (बेरीनाग), लोकेश नाथ गोस्वामी (बिण), कैलाश सिंह (धारचूला), हिमांशु भट्ट (डीडीहाट), रोहित सिंह (गंगोलीहाट), शिवांगी जोशी (कनालीछीना), कृतिका खैनाल (मुनाकोट), और गीतांजलि दानू (मुनस्यारी)।

Student Sit DM Chair Pithoragarh

डीएम गोस्वामी ने कहा कि यह पहल केवल सम्मान तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ाना, उन्हें प्रशासनिक प्रणाली से जोड़ना और भविष्य में नेतृत्व व जनसेवा के लिए प्रेरित करना है। छात्रों ने इस अनुभव को प्रेरणादायक बताया और डीएम का आभार व्यक्त किया।

Student Sit DM Chair Pithoragarh

साथ ही, जिलाधिकारी ने जनता की समस्याओं को भी सुना। अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि बाकी के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। डीएम ने जिले की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं को हर सोमवार वर्चुअल माध्यम से जिला मुख्यालय से जोड़ने के निर्देश भी दिए।

Student Sit DM Chair Pithoragarh

डीएम ने कहा, “जनता की समस्या मेरी समस्या है और इसके समाधान के लिए जिला प्रशासन हर संभव प्रयास करेगा।” उन्होंने ग्राम प्रधानों और उप जिलाधिकारियों को मिलकर क्षेत्रीय समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने की भी सलाह दी।

Latest stories

शक्तिफार्म को बड़ी सौगात, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ₹11.40 करोड़ के RCC पुल का किया शिलान्यास

उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शक्तिफार्म...

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 DSP अधिकारियों के तबादले

उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य में कानून व्यवस्था को...

वरिष्ठ भाजपा नेता Sanjeev Kumar Singh ने साइकिल यात्रा निकालकर दिया ईंधन बचाने का संदेश…

देहरादून। ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता...