TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

एक दिन के डीएम बने मेधावी छात्र, सुनी जिले की समस्याएं और समझी प्रशासनिक कार्यप्रणाली

मुख्य समाचार: पिथौरागढ़ में जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने जिले के आठों विकासखंडों के हाईस्कूल टॉपर्स को सम्मानित कर एक अनूठी पहल की शुरुआत की।
इस अवसर पर डीएम ने मेधावी छात्र-छात्राओं को कुछ समय के लिए अपनी कुर्सी पर बैठाकर उन्हें प्रशासनिक कार्यप्रणाली, विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और विभिन्न विभागों की गतिविधियों से अवगत कराया।
किच्छा (एजेंसी)। पिथौरागढ़ में जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने जिले के आठों विकासखंडों के हाईस्कूल टॉपर्स को सम्मानित कर एक अनूठी पहल की शुरुआत की। इस अवसर पर डीएम ने मेधावी छात्र-छात्राओं को कुछ समय के लिए अपनी कुर्सी पर बैठाकर उन्हें प्रशासनिक कार्यप्रणाली, विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और विभिन्न विभागों की गतिविधियों से
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
अवगत कराया। सम्मानित छात्र-छात्राएं हैं: कमलेश कुमार (बेरीनाग), लोकेश नाथ गोस्वामी (बिण), कैलाश सिंह (धारचूला), हिमांशु भट्ट (डीडीहाट), रोहित सिंह (गंगोलीहाट), शिवांगी जोशी (कनालीछीना), कृतिका खैनाल (मुनाकोट), और गीतांजलि दानू (मुनस्यारी)। डीएम गोस्वामी ने कहा कि यह पहल केवल सम्मान तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ाना, उन्हें प्रशासनिक प्रणाली से जोड़ना और भविष्य
में नेतृत्व व जनसेवा के लिए प्रेरित करना है। छात्रों ने इस अनुभव को प्रेरणादायक बताया और डीएम का आभार व्यक्त किया। साथ ही, जिलाधिकारी ने जनता की समस्याओं को भी सुना। अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि बाकी के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। डीएम ने जिले की सभी सड़कों
को गड्ढा मुक्त करने और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं को हर सोमवार वर्चुअल माध्यम से जिला मुख्यालय से जोड़ने के निर्देश भी दिए। डीएम ने कहा, "जनता की समस्या मेरी समस्या है और इसके समाधान के लिए जिला प्रशासन हर संभव प्रयास करेगा।" उन्होंने ग्राम प्रधानों और उप जिलाधिकारियों को मिलकर क्षेत्रीय समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने की भी सलाह दी।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • " उन्होंने ग्राम प्रधानों और उप जिलाधिकारियों को मिलकर क्षेत्रीय समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने की भी सलाह दी।
  • डीएम ने कहा, "जनता की समस्या मेरी समस्या है और इसके समाधान के लिए जिला प्रशासन हर संभव प्रयास करेगा।
  • डीएम ने जिले की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं को हर सोमवार वर्चुअल माध्यम से जिला मुख्यालय से जोड़ने के निर्देश भी दिए।