HomeNational“राहुल गांधी का बड़ा हमला: बोले- एटम बम के बाद अब आएगा...

“राहुल गांधी का बड़ा हमला: बोले- एटम बम के बाद अब आएगा ‘हाइड्रोजन बम’, उजागर होगी वोट चोरी की सच्चाई”

Date:

पटना। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को अपनी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के समापन पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कथित वोट चोरी का खुलासा अब और बड़ा होने वाला है। राहुल ने कहा, “एटम बम के बाद अब हाइड्रोजन बम आएगा। जब यह सामने आएगा तो प्रधानमंत्री मोदी जनता का सामना नहीं कर पाएंगे।”

राहुल गांधी ने दावा किया कि वोट चोरी का सीधा मतलब जनता के अधिकार, आरक्षण, रोजगार, शिक्षा और युवाओं के भविष्य की चोरी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ये सिलसिला जारी रहा तो लोगों के राशन कार्ड और जमीन तक छीनी जा सकती है। राहुल ने कहा, “हम संविधान की हत्या नहीं होने देंगे।”

भाजपा पर निशाना

कांग्रेस नेता ने यह आरोप दोहराया कि पिछले साल महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव भी चोरी किया गया था। उन्होंने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा, “तैयार हो जाओ, हाइड्रोजन बम आने वाला है। पूरी दुनिया जान जाएगी कि वोट कैसे चुराए जाते हैं।”

यात्रा का पटना में समापन

राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव और INDIA गठबंधन के कई नेताओं ने गांधी मैदान से डाकबंगला चौराहे तक रोड शो किया। यह यात्रा 17 अगस्त को सासाराम से शुरू हुई थी और 22 जिलों की 110 से अधिक विधानसभा सीटों से होते हुए 1300 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद पटना में समाप्त हुई।

इस यात्रा में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए। इसे बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन के बड़े चुनावी अभियान के रूप में देखा जा रहा है।

Latest stories

उत्तराखंड से कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ, CM धामी ने पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी

चंपावत: उत्तराखंड से पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा का विधिवत...

नेपाल जा रही जर्मन महिला के बैग से मिला भारतीय आधार कार्ड, सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र झूलाघाट स्थित भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय...

बदरीनाथ धाम में चढ़ावे पर बवाल! मंदिर समिति के कर्मचारी पर चोरी का आरोप; BKTC की आंतरिक समिति करेगी जांच

चमोली: उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं...

रुद्रपुर: स्कूल में बड़ा हादसा टला, क्लासरूम में छात्रों पर गिरा सीलिंग फैन; दो घायल

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित एएनझा इंटर कॉलेज में...