TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

“राहुल गांधी का बड़ा हमला: बोले- एटम बम के बाद अब आएगा ‘हाइड्रोजन बम’, उजागर होगी वोट चोरी की सच्चाई”

मुख्य समाचार: पटना।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को अपनी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के समापन पर बड़ा बयान दिया।
किच्छा (एजेंसी)। पटना। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को अपनी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के समापन पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कथित वोट चोरी का खुलासा अब और बड़ा होने वाला है। राहुल ने कहा, “एटम बम के बाद अब हाइड्रोजन बम आएगा। जब यह सामने आएगा तो प्रधानमंत्री मोदी जनता का सामना नहीं कर पाएंगे।” राहुल
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
गांधी ने दावा किया कि वोट चोरी का सीधा मतलब जनता के अधिकार, आरक्षण, रोजगार, शिक्षा और युवाओं के भविष्य की चोरी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ये सिलसिला जारी रहा तो लोगों के राशन कार्ड और जमीन तक छीनी जा सकती है। राहुल ने कहा, “हम संविधान की हत्या नहीं होने देंगे।” भाजपा पर निशाना कांग्रेस नेता ने यह आरोप दोहराया कि पिछले साल महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव भी चोरी किया गया
था। उन्होंने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा, “तैयार हो जाओ, हाइड्रोजन बम आने वाला है। पूरी दुनिया जान जाएगी कि वोट कैसे चुराए जाते हैं।” Mahadevpura mai atom bomb phoda ab Hydrogen bomb phodenge - LOP Shri Rahul Gandhi pic.twitter.com/4xRFnE8MMZ — Congress Kerala (@INCKerala) September 1, 2025 यात्रा का पटना में समापन राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव और INDIA गठबंधन के कई नेताओं ने गांधी मैदान से डाकबंगला चौराहे तक
रोड शो किया। यह यात्रा 17 अगस्त को सासाराम से शुरू हुई थी और 22 जिलों की 110 से अधिक विधानसभा सीटों से होते हुए 1300 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद पटना में समाप्त हुई। इस यात्रा में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए। इसे बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन के बड़े चुनावी अभियान के रूप में देखा जा रहा है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • इसे बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन के बड़े चुनावी अभियान के रूप में देखा जा रहा है।
  • इस यात्रा में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए।
  • यह यात्रा 17 अगस्त को सासाराम से शुरू हुई थी और 22 जिलों की 110 से अधिक विधानसभा सीटों से होते हुए 1300 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद पटना में समाप्त हुई।